ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Jolly LLB 3 controversy : अचानक विवाद में घिरी जॉली LLB 3, अक्षय और अरशद को नोटिस

Jolly LLB 3 controversy : बॉलीवुड की दुनिया में इन दिनों एक बड़ी खबर चर्चा में है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी, जो फिल्म जॉली LLB 3 में अहम किरदार निभा रहे हैं, अब अदालत की चौखट तक पहुँच चुके हैं। दरअसल, पुणे की एक कोर्ट ने दोनों स्टार्स को समन भेजा है और इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस को भी हैरान कर दिया है।

Jolly LLB 3 court case news : मामला ये है कि वकील वाजेद खान और गणेश मास्खे ने मिलकर कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। उनका तर्क है कि फिल्म जॉली LLB 3 में दिखाई जा रही कहानी और कुछ कंटेंट न्यायपालिका के सम्मान के खिलाफ हो सकता है। इसी मुद्दे पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए सीधा अक्षय कुमार और अरशद वारसी को नोटिस जारी कर दिया।

Haryana Police Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: आवेदन कब से, योग्यता क्या, पूरी जानकारी यहां

अब सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर जाएगी? सोशल मीडिया पर तो फैंस पहले ही टूट पड़े हैं—कोई कह रहा है कि ये पब्लिसिटी स्टंट है, तो किसी का मानना है कि एक्टर्स को लेकर कोर्ट की इस कार्रवाई से फिल्म पर बड़ा असर पड़ सकता है।Jolly LLB 3 release news

अक्षय कुमार और अरशद वारसी बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में गिने जाते हैं। दोनों की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर अदालत वाली इस सीरीज़ का हिस्सा बनने जा रही है और फिल्म मेकर्स को उम्मीद थी कि ये फ्रेंचाइज़ी और भी बड़े स्तर पर हिट होगी। लेकिन अब कोर्ट का नोटिस हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखिर आने वाले दिनों में फिल्म का भविष्य क्या होगा।

Haryana Winter School Holidays: नए साल पर बच्चों के लिए खुशखबरी, 16 जनवरी तक छुट्टियां- जानिए पूरी डिटेल

फिलहाल मामला कोर्ट में है और अगली सुनवाई का सभी को इंतजार है। लेकिन इतना तो तय है कि अक्षय कुमार और अरशद वारसी के लिए ये मामला सिरदर्द साबित हो सकता है। वहीं, दर्शक अब जॉली LLB 3 को लेकर और भी ज्यादा इंटरेस्टेड हो गए हैं।

HTET 2025: हरियाणा TET के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 4 जनवरी तक अप्लाई करें – देखें कितनी है फीस

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Trends Of Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading