ब्रेकिंग न्यूज़ट्रेंडिंगमौसमवायरल

AP Dhillon Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ पीड़ित महिला का दर्द सुनकर भावुक हुए AP Dhillon, कहा– “बहुत दिलेर दिल हैं बीजी आप”

पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। एक बुजुर्ग महिला की आपबीती सुनकर गायक की आंखों में आंसू आ गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

AP Dhillon Punjab Floods: पंजाब में आई बाढ़ ने हजारों परिवारों को उजाड़ दिया है। हर तरफ तबाही के निशान हैं और लोगों की ज़िंदगी एक बार फिर से खड़े होने के लिए जद्दोजहद कर रही है। ऐसे वक्त में पंजाब के कलाकार भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम है मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) का, जिन्होंने हाल ही में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक बुज़ुर्ग महिला की आपबीती सुनकर खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाए।

AP Dhillon Viral Video: वीडियो में साफ़ दिखाई देता है कि किस तरह एक बुज़ुर्ग महिला अपने दर्द और संघर्ष को बयां कर रही है। उन्होंने बताया कि किस तरह बाढ़ ने उनकी जिंदगी को हिला दिया, लेकिन इसके बावजूद वह हिम्मत नहीं हारीं। उनकी बातें सुनकर एपी ढिल्लों की आंखें नम हो गईं और उन्होंने बेहद भावुक अंदाज़ में महिला से कहा– “बहुत दिलेर दिल हैं बीजी आप।” इस पर महिला ने भी दिल छू लेने वाला जवाब दिया– “दिलेर बनके ही पुत्त रेहा जांदा ऐ।”

Haryana Police Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: आवेदन कब से, योग्यता क्या, पूरी जानकारी यहां

AP Dhillon Punjab Floods Relief: इस मुलाकात ने सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल छू लिया है। लोग कह रहे हैं कि असली हीरो वही होते हैं जो मुश्किल दौर में दूसरों का हाथ थामें। एपी ढिल्लों ने न सिर्फ वहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात की बल्कि एनजीओ ‘Initiators of Change’ के साथ मिलकर घरों के पुनर्निर्माण का वादा भी किया है।

Haryana Winter School Holidays: नए साल पर बच्चों के लिए खुशखबरी, 16 जनवरी तक छुट्टियां- जानिए पूरी डिटेल

Punjabi Singer AP Dhillon News: एपी ढिल्लों की यह पहल और उनकी संवेदनशीलता ने यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक सिंगर नहीं बल्कि दिल से इंसान भी हैं। पंजाब का यह दर्द और उसमें एपी की कोशिशें इस वक्त पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

HTET 2025: हरियाणा TET के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 4 जनवरी तक अप्लाई करें – देखें कितनी है फीस

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Trends Of Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading