मनोरंजनवायरल

Monkey Viral Video UP: औरैया में बंदर की नोटों वाली ‘बारिश’- बाइक से बैग चुराया, ₹80 हजार उड़ाए, लोग दौड़ पड़े लूटने

Auraiya viral video 2025: उत्तर प्रदेश के औरैया से हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो गया है। यहां बाइक की डिक्की से बंदर बैग उठाकर पेड़ पर चढ़ गया और उसमें रखे हजारों रुपये हवा में उड़ाने लगा।

Monkey Viral Video UP: उत्तर प्रदेश के औरैया से ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं। हुआ यूं कि एक शख्स अपनी बाइक से बाज़ार पहुंचा था। उसने बाइक की डिक्की में रुपयों से भरा बैग रखा हुआ था। लेकिन तभी एक शरारती बंदर वहां आ धमका और मौका देखते ही डिक्की से पूरा बैग उठा ले गया।

औरैया में बंदर बाइक से रुपये भरा बैग लेकर पेड़ पर चढ़ा, फिर उड़ा दिए नोट।

Auraiya viral video 2025: सीसीटीवी और लोगों के मोबाइल से बनी वीडियो में साफ दिखता है कि बंदर बैग लेकर तेजी से पेड़ पर चढ़ गया। जैसे ही उसने बैग खोला, उसमें रखे नोट चारों ओर उड़ने लगे। बैग में तकरीबन 80,000 रुपये थे, जिनमें से बंदर ने नोटों की ‘बारिश’ कर दी। जैसे ही नोट हवा में उड़कर नीचे गिरे, देखने वाले लोगों में मारामारी मच गई। कई लोग दौड़कर नोट लूटने लगे, तो कई अपने मोबाइल से वीडियो बनाने में लग गए।

Udaipur Tour Package:नया साल स्पेशल! IRCTC का धमाकेदार ऑफर हुआ लॉन्च
औरैया में बंदर बाइक से रुपये भरा बैग लेकर पेड़ पर चढ़ा, फिर उड़ा दिए नोट।

Monkey Cash Notes Viral UP: बताया जा रहा है कि इस घटना में बाइक सवार व्यक्ति को करीब 28,000 रुपये का नुकसान झेलना पड़ा क्योंकि नोटों का बड़ा हिस्सा लोग उठा ले गए। हालांकि बाकी रकम किसी तरह वापस मिल गई।

Uttar Pradesh Monkey Viral News: फिलहाल ये  वीडियो औरैया समेत पूरे यूपी में इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि लोग सोशल मीडिया पर जमकर मज़ाक बना रहे हैं। कोई कह रहा है कि “अब पैसे गिराने से पहले यह देखना पड़ेगा कि पेड़ पर बंदर तो नहीं बैठा है”, तो कोई इस वाकये को ‘साल का सबसे मज़ेदार हादसा’ बता रहा है।

Sonu Sood Instagram Post: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन हो- अपील ने मचाई देशभर में बहस

Auraiya Funny Viral Incident: ऐसी घटनाएं अक्सर मनोरंजन का मसाला बनकर ट्रेंड करती हैं, लेकिन यह मामला लोगों की भीड़ की मानसिकता पर भी सवाल खड़ा करता है। कई लोग मदद के बजाय नोट लूटने में ज्यादा दिलचस्पी लेते नजर आए। फिलहाल इस घटना का वीडियो अब पूरे इंटरनेट पर ताज़ा ट्रेंड बना हुआ है और चर्चा का बड़ा विषय बना है।

Border 2 Teaser Review: ‘बॉर्डर 2’ का धमाकेदार टीज़र- सनी देओल की दहाड़ ने पाकिस्तान को फिर हिला दिया

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Trends Of Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading