बॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Honey Singh New Album: हनी सिंह का बड़ा धमाका- 51 गानों के साथ हनी सिंह की एंट्री, रफ्तार-बादशाह को दिया जवाब

हनी सिंह ने अपनी आने वाली 51 गानों वाली एल्बम का ऐलान करते हुए रफ्तार और बादशाह पर तगड़ा पलटवार किया। बोले- अब असली रैप का मतलब सबको पता चलेगा।

Honey Singh New Album: भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है उनकी आने वाली 51 गानों वाली एल्बम, जो 26 सितंबर को रिलीज होने वाली है। हर बार की तरह इस बार भी हनी सिंह ने धाकड़ अंदाज में एंट्री मारी है, लेकिन खास बात यह रही कि उन्होंने एल्बम के ऐलान के साथ-साथ सीधे-सीधे अपने पुराने साथियों और अब विरोधियों रफ्तार और बादशाह पर तगड़ा वार कर दिया।

हनी सिंह ने साफ कहा, “जो लोग कहते हैं कि मुझे रैप करना नहीं आता, अब उन्हें असली रैप का मतलब मेरे गानों से समझ आएगा।” बिना नाम लिए उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग पॉडकास्ट में उनके बारे में गलत बातें करते हैं और सिर्फ व्यूज बढ़ाने के लिए उनका नाम घसीटते हैं, उन्हें अब आईना देखने का वक्त आ गया है।

Honey Singh vs Badshah: हनी सिंह का ये गुस्सा पहली बार सामने नहीं आया है। माफिया मुंडीर ग्रुप से करियर की शुरुआत करने वाले हनी सिंह, बादशाह और रफ्तार कभी सबसे करीब दोस्त हुआ करते थे, लेकिन वक्त बीतने के साथ इनकी राहें जुदा हो गईं और रिश्ता सिर्फ तानों और आरोपों तक सीमित रह गया। हनी सिंह और बादशाह की दुश्मनी भी किसी से छिपी नहीं है।

Haryana Police Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: आवेदन कब से, योग्यता क्या, पूरी जानकारी यहां

Honey Singh Comeback: रैपर ने अपने बयान में आगे कहा कि “मेरी बुराई करके लोग सोशल मीडिया पर खुद मजाक बनते हैं। बेटा, ये दाढ़ी के बाल ऐसे ही सफेद नहीं हुए, ये वक्त और तजुर्बा बोल रहा है।” ऐसा बयान देकर हनी सिंह ने साफ कर दिया है कि आने वाली एल्बम सिर्फ म्यूजिक लवर्स के लिए नहीं बल्कि उन लोगों के लिए भी है जो सालों से उन्हें टारगेट बनाते आए हैं। हनी सिंह का कहना है कि अगर वह पहले हिप-हॉप की शुरुआत करने वाले नहीं भी थे, तो भी फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि असली सवाल यह है कि सबसे बेहतर कौन है। इसी एल्बम से उन्हें लगता है कि सबको इस सवाल का जवाब मिल जाएगा।

हनी सिंह का बेबाक अंदाज और दमदार कमबैक पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में है और उनके फैंस बेसब्री से 26 सितंबर का इंतज़ार कर रहे हैं।

Haryana Winter School Holidays: नए साल पर बच्चों के लिए खुशखबरी, 16 जनवरी तक छुट्टियां- जानिए पूरी डिटेल

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Trends Of Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading